पाकिस्तानी जेलों से 100 भारतीय मछुआरे रिहा

नेशनल फीसवर्कर्स फोरम (एनएफएफ) के सचिव मनीष लोधारी ने आईएएनएस को बताया कि पाकिस्तानी पीपुल्स फोरम से प्राप्त सूचना के अनुसार कराची जेल से 95 मछुआरे रिहा किए गए हैं। अधिकतर मछुआरे गुजरात के रहने वाले हैं।

उन्होंने कहा कि मछुआरों को वाघा बार्डर पर ले जाया जाएगा जहां उन्हें भारतीय अधिकारियों को शनिवार को सैंपा जाएगा, जबकि नौकाओं को छोड़ने के बारे में अभी कोई सूचना नहीं है।

एनएफएफ के अध्यक्ष हिराला शियाल के अनुसार 100 मछुआरों को रिहा करने के बावजूद पाकिस्तानी जेलों में अभी भी 528 मछुआरे बंद हैं। जबकि लगभग 433 नौकाएं पाकिस्तानी समुद्री सुरक्षा एजेंसी (पीएमएसए) के कब्जे में हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+