रुचिका मामले पर फिर से विचार करने की जरूरत : मोइली
मोइली ने यहां पत्रकारों से चर्चा में कहा, "इस मामले को जिस तरीके से निपटाया गया वह गलत है। इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई होनी चाहिए।"
उन्होंने कहा, "इस मामले पर मैंने सॉलिसिटर जनरल से चर्चा की है। मैंने उनसे पूछा है कि अदालत का फैसला आ जाने के बाद इस मामले में क्या किया जा सकता है। मैंने उनसे इस मामले पर केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से भी चर्चा करने को कहा है।"
मोइली ने यह स्वीकार किया कि रुचिका मामले में न्याय मिलने में देरी हुई। उन्होंने कहा कि महिलाओं पर अत्याचार के मामलों पर दोबारा गौर किए जाने की आवश्यकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications