जिन्ना के 133वें जन्मदिवस पर जश्न

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक पाकिस्तान में शुक्रवार को लोगों ने दिन की शुरुआत देश के संस्थापक के लिए मस्जिदों में विशेष इबादत के साथ की। इस मौके पर दक्षिण तटीय शहर कराची में कायदेआजम जिन्ना के मजार पर सलामी दी गई।

पाकिस्तानी संस्थापक के मजार पर पाकिस्तान सैन अकादमी के कैडेटों ने सलामी दी।

इस मौके पर पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने देश से एक सूत्र में बंधने और जिन्ना की विरासत को संभालने का आग्रह किया।

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी ने इस मौके पर कहा कि देश की जिन्ना को सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी जब उनके सिद्धांतों और नैतिक मूल्यों का अनुसरण किया जाय जो जिन्ना ने अपने जीवन में अपनाई थी।

पाकिस्तानी सरकार ने इस अवसर पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की थी। पाकिस्तान की सभी सरकारी इमारतों पर राष्ट्रीय झंडा फहराया गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+