कश्मीर पर कार्यसमूह की रिपोर्ट की जेटली ने की आलोचना
जेटली ने प्रधानमंत्री को एक पत्र लिखकर यह आपत्ति दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया कि समूह द्वारा अपने सुझावों को अंतिम रूप दिए जाने के पहले उनसे सलाह मश्विरा नहीं किया गया, जबकि वह खुद इस समूह के सदस्य थे।
सर्वोच्च न्यायालय के सेवानिवृत न्यायाधीश न्यायमूर्ति सघीर अहमद की अध्यक्षता में गठित इस कार्यसमूह ने बुधवार को जम्मू एवं कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला को अपनी रिपोर्ट सौंपी।
रिपोर्ट पर आश्चर्य व्यक्त करते हुए जेटली ने कहा, "आखिरकार यह किसकी रिपोर्ट है। यह सर्वोच्च न्यायालय के एक सेवानिवृत न्यायाधीश की राय है। एक न्यायाधीश ऐसे संवेदनशील मसले पर प्रतिक्रिया देने की क्षमता नहीं रखता है।"
जेटली ने प्रधानमंत्री से शिकायत की कि इस रिपोर्ट पर चर्चा के लिए उनसे कोई संपर्क नहीं किया गया। उन्होंने कहा, "इस रिपोर्ट का मैंने कोई मसौदा तक नहीं देखा और न ही इसे सदस्यों के बीच वितरित किया गया। मेरे पास उपलब्ध रिकार्ड के मुताबिक तीन सितम्बर, 2007 के बाद इस समूह की कोई बैठक नहीं हुई है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications