सुरक्षाकर्मी की गोलीबारी में ग्रामीण की मौत
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सागर जिले के बीना कस्बे के सिरचोपी गांव के करीब 500 मेगावाट का जे. पी. पावर प्लांट प्रस्तावित है। इस संयंत्र के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे आदि की मांग को लेकर शुक्रवार को प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का प्रबंधन से विवाद हो गया।
संयंत्र के सुरक्षाकर्मियों ने ग्रामीणों को रोकने के लिए हवा में फायरिंग की जिसमें एक ग्रामीण कैलाश सिंह की मौत हो गई। ग्रामीणों ने उग्र रूप अख्तियार करते हुए कार्यालय में आग लगा दी और वाहनों में जमकर तोड़फोड़ की।
सागर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अतुल सिंह ने आईएएनएस को बताया कि सुरक्षाकर्मी की गोली से एक ग्रामीण की मौत हुई है। पुलिस मामला दर्ज कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications