5 जनवरी को नई पार्टी का ऐलान करेंगे कल्याण सिंह
लखनऊ में अपने सरकारी आवास पर संवाददाताओं से बातचीत में कल्याण सिंह ने कहा कि उन्होंने नई पार्टी बनाने का निश्चय कर लिया है। उन्होंने कहा कि नई पार्टी के गठन का काम जारी है। वह बहुत जल्द नई पार्टी के पंजीकरण के लिए चुनाव आयोग में सभी जरूरी कागजात जमा कराएंगे।
मालूम हो कि नवम्बर 1999 में भाजपा से निष्कासन के बाद कल्याण सिंह ने पांच जनवरी को अपने जन्मदिन पर राष्ट्रीय क्रांति पार्टी के गठन की घोषणा की थी। लेकिन 2004 के लोकसभा चुनावों से पहले वह भाजपा में लौट गए थे।
पार्टी के वरिष्ठ नेताओं पर उपेक्षा का आरोप लगाकार उन्होंने जनवरी 2009 में भाजपा से फिर खुद को अलग करते हुए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। इस दौरान उनकी करीबी सामाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख मुलायम सिंह यादव से हुई। लेकिन पिछले दिनों फिरोजाबाद में लोकसभा उपचुनाव में अपनी बहू की हार से बौखलाये मुलायम ने कल्याण से किनारा कर लिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications