रैन बसेरा गिराए जाने की सूचना दी गई थी : एमसीडी
सेन ने आईएएनएस को बताया, "पत्र जारी कर निवासियों को सूचित कर दिया गया था कि उनके घर गिराए जा सकते हैं। हम उनकी समस्याओं से वाकिफ है कि इस सर्द मौसम का सामना उन्हें करना पड़ेगा। हम किसी को बेवजह परेशान नहीं करना चाहते। "
वर्ष 2010 में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के लिए चल रहे सौंदर्यीकरण की वजह से एमसीडी ने पूसा रोड स्थित अस्थाई घरों को मंगलवार को हटा दिया था। इसकी वजह से बेघर हुए निवासियों को सर्द रात का सामना करना पड़ रहा है।
तापमान के अचानक गिर जाने की वजह से पुरुषों, महिलाओं, बच्चों और उम्रदराज लोगों को आग के सहारे रात सड़क किनारे बितानी पड़ रही है।
एमसीडी के इस कार्रवाई से हैरान एक गृहणी नमिता नागपाल ने कहा, "हमेशा इस तरह की कार्रवाई का परिणाम गरीब और कमजोरों को ही भुगतना पड़ता है। इस तरह के मामले में कथित विकास का खामियाजा गरीबों को उठाना पड़ रहा है।"
हालांकि सेन का कहना है कि प्रभावित लोगों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications