जम्मू एवं कश्मीर में विस्फोट, 7 घायल
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि श्रीनगर से 54 किलोमीटर दूर सोपोर कस्बे में गाडाकोचा के समीप सीआरपीएफ के गश्ती दल पर आतंकवादियों ने एक हथगोला फेंक दिया। इस हमले में सीआरपीएफ के दो जवान और पांच अन्य लोग घायल हो गए।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "हमले में घायल जवानों और पांच अन्य लोगों को इलाज के लिए सोपोर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तलाशी अभियान चलाने के लिए सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया है।"
गौरतलब है कि पिछले शुक्रवार को आतंकवादियों ने सोपोर कस्बे में ही स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) के बाहर स्थित सीआरपीएफ के एक बंकर पर हमला कर दिया था जिसमें सीआरपीएफ के तीन जवान व एक अन्य व्यक्ति भी घायल हो गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications