भ्रष्टाचार के दोषी चीनी अधिकारी को कैद
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार पूर्व उप पर्यावरण सुरक्षा अधिकारी यान शुनजुन को दो साल के लिए राजनीतिक अधिकारों से वंचित करते हुए एक लाख युआन का जुर्माना भी लगाया गया है। शंघाई की दूसरी मध्यवर्ती पीपुल्स कोर्ट ने यह सजा सुनाई।
अदालत ने वर्ष 2003 से 2008 के मध्य 63 वर्षीय अधिकारी के सात ठेकों में एक लाख युआन का घोटाला करने को दोषी ठहराया।
यान 1997 में शहर पर्यावरण सुरक्षा के उप प्रमुख बने और 2008 में सेवानिवृत्त हो गए।
अभियोजन पक्ष ने अदालत को बताया कि यान ने पर्यावरण संरक्षण परियोजनाओं के निरीक्षण के दौरान ठेकेदारों से घूस लिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications