मां ने डेढ़ माह के बच्चे को 500 रुपये में बेचा
उड़ीसा की राजधानी भुवनेश्वर से लगभग 200 किलोमीटर दूर धनकानल जिले के कामाख्यानगर कस्बे में यह घटना मंगलवार को हुई। लेकिन यह मामला उस समय प्रकाश में आया जब उक्त महिला ने अपनी दुर्दशा गुरुवार को एक पत्रकार को सुनाई।
महिला कमालिनी देहुरी ने कहा कि वह अपने पति के मरने के बाद अपनी जीविका चलाने के लिए विभिन्न घरों में नौकरानी के रूप में काम कर रही है। उसके पति दंदाधर देहुरी की 27 अप्रैल को मौत हो गई थी।
कमालिनी ने कहा कि दूसरे बच्चे के पैदा होने के बाद उसकी हालत और खराब हो गई।
कमालिनी ने एक उड़िया दैनिक को बताया कि उसके पास दो साल का एक बच्चा है लेकिन गरीबी की मार के चलते कमालिनी ने अपने छोटे बच्चे को बेच दिया।
उल्लेखनीय है कि अपने छोटे पुत्र को 500 रुपये में बेचकर उसने बड़े पुत्र के लिए ऊनी कपड़ा और खाने का वर्तन खरीदा।
एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ने बताया कि उन्हें समाचार पत्र के माध्यम से ही यह जानकारी मिली है। प्रशासन मामले की जांच कर रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications