अगवा अमेरिकी सैनिक का वीडियो जारी
काहिरा, 25 दिसम्बर (आईएएनएस)। तालिबानी आतंकवादियों ने अफगानिस्तान से छह महीने पहले अगवा किए गए एक अमेरिकी सैनिक का शुक्रवार को वीडियो जारी किया।
समाचार एजेंसी डीपीए के हवाले से बताया गया है कि अमेरिकी सेना ने अभी तक इस वीडियो को सार्वजनिक तौर पर पुष्टि नहीं की है लेकिन अमेरिका के एक निगरानी समूह इंटेलसेंटर ने कहा है कि प्रारंभिक विश्लेषण के बाद ऐसे संकेत मिले हैं कि वीडियो में अमेरिकी सैनिक बो बर्गडल ही हैं।
इस वीडियो को इसी महीने में तैयार किया गया है जिसमें बर्गडल ने अपनी पृष्ठभूमि और तैनाती का जिक्र किया है। इस वीडियो में उसे खाते हुए और अफगानी पोशाक पहने हुए दिखाया गया है।
इस वीडियो टेप में तालिबान प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद का एक संदेश भी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications