नक्सलियों ने विद्यालय भवन उड़ाया
पुलिस के अनुसार करीब 50-60 नक्सली भदवर गांव में आ धमके और वहां स्थित राजकीय मध्य विद्यालय भवन के दो तल्ले भवन में विस्फोटक लगाकर धमाका कर दिया। शेरघाटी अनुमंडल के पुलिस पदाधिकारी रंजन कुमार ने शुक्रवार को बताया कि नक्सलियों ने पांच विस्फोट किये। विद्यालय का भवन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।
उन्होंने बताया कि इस मामले की प्राथमिकी डुमरिया थाने में दर्ज करा दी गई है तथा पुलिस ने नक्सलियों के खिलाफ छापामारी अभियान तेज कर दिया गया है। नक्सली इस वर्ष अब तक राज्य में 50 से ज्यादा विद्यालयों के भवनों को उड़ा चुके हैं।
उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों औरंगाबाद जिले के छात्रों ने नक्सलियों को खुला पत्र लिखकर विद्यालय भवन नहीं उड़ाने का अनुरोध किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications