झामुमो विधायक दल के नेता चुने गए सोरेन
झामुमो विधायक हेमलाल मुर्मू ने संवाददाताओं को बताया, "शिबू सोरेन को एकमत से पार्टी विधायक दल का नेता चुन लिया गया। विधायकों ने सोरेन को सरकार के गठन के संबंध में फैसला करने का भी अधिकार दिया है।"
पार्टी के एक अन्य विधायक चंपय सोरेन ने कहा, "सरकार के गठन के संबंध में सोरेन ही फैसला करेंगे। झामुमो की यह स्पष्ट राय है कि सोरेन को राज्य का मुख्यमंत्री बनना चाहिए।"
गौरतलब है कि झामुमो के 81 सदस्यों वाली विधानसभा में 18 सदस्य हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications