केरल में धूमधाम ने मनाया गया क्रिसमस
कोट्टायम (केरल), 25 दिसम्बर (आईएएनएस)। केरल में क्रिसमस के अवसर पर शुक्रवार को क्रिसमस मास और प्रार्थनओं में शामिल होने के लिए ईसाई लोग गिरजाघरों में इकट्ठे हुए। प्रार्थनओं के बाद ईसाई श्रद्धालुओं ने 'अप्पाम्स', अंडे और केक का स्वाद लिया।
कुछ गिरजाघरों ने पिछले साल के उलट इस बार गुरुवार की मध्यरात्रि ही मास का आयोजन किया, जबकि परंपरागत ऑरथोडॉक्स गिरजाघर ने परंपरा का निर्वहन करते हुए सुबह 5.30 बजे मास का समापन किया।
कोट्टायम के ऑरथोडॉक्स गिरजाघर के एक सदस्य एलेक्जेंडर जोसफ का कहना है, "हमारा गिरजाघर उन पहले गिरजाघरों में से था जिन्होंने समय बदला था लेकिन पिछले साल हमने पुराने समय पर ही मास आयोजन किया था ताकि वह तड़के संपन्न हो सके। परंपरा के मुताबिक क्रिसमस मास सुबह समाप्त हो जाना चाहिए न कि मध्य रात्रि में।"
केरल की 3.2 करोड़ की जनसंख्या में 22 प्रतिशत लोग ईसाई हैं। कैथोलिक ईसाईयों की संख्या अधिक है। ईसाईयों में 50 प्रतिशत कैथोलिक ईसाई हैं और 25 लाख ऑर्थोडॉक्स चर्च के अनुयायी हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications