पर्म हादसे में मरने वालों की संख्या 152 हुई
मास्को, 25 दिसम्बर (आईएएनएस)। रूस के पर्म शहर के एक नाइट क्लब में गत पांच दिसम्बर को भड़की आग में मरने वालों की संख्या बढ़कर 152 हो गई है।
समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती ने क्षेत्रीय आपातकालीन सेवा द्वारा जारी एक बयान के हवाले से बताया कि गुरुवार को मास्को के अस्पताल में दो महिलाओं ने दम तोड़ दिया।
मास्को के अस्पताल में अभी भी इस हादसे में झुलसे 74 लोग भर्ती हैं। चिकित्सकों का कहना है कि पीड़ित बुरी तरह से झुलसे हुए हैं।
गौरतलब है कि पांच दिसम्बर को लामे हार्स नाइट क्लब में आग लग गई थी। हाल के सप्ताहों में इस हादसे में मरने वालों की संख्या में वृद्धि हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications