झामुमो के बगैर सरकार बनाने की कवायद में जुटे कांग्रेस और मरांडी

सोरेन की पार्टी झारखण्ड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) राज्य में सरकार गठन करने की स्थिति में मुख्यमंत्री पद की मांग कर रही है। पार्टी के 81 सदस्यों वाली विधानसभा में 18 सदस्य हैं।

झारखण्ड विकास मोर्चा (प्रजातांत्रिक) के अध्यक्ष बाबू लाल मरांडी शुक्रवार को संवाददाताओं से कहा कि सोरेन की मांग अस्वीकार्य है। उन्होंने कहा, "राज्य में झामुमो के बगैर भी सरकार गठित हो सकती है।"

राज्य में कांग्रेस और उसकी सहयोगी पार्टी के 25 सदस्य चुने गए हैं। परंतु सरकार बनाने के लिए 41 विधायकों के समर्थन की जरूरत है। ऐसे में झामुमो के 18 विधायकों के सहयोग से सरकार का गठन आसानी हो सकता है।

कांग्रेस के एक नेता ने आईएएनएस से कहा, "मौजूदा स्थिति में झामुमो की मांग को देखते हुए सरकार का गठन मुश्किल लगता है। हमने सरकार बनाने की आस नहीं छोड़ी है लेकिन यह आसान नहीं है। हम झामुमो के बगैर सरकार बनाने की संभावनाएं तलाश रहे हैं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+