हरियाणा में बिजली चोरों पर गाज गिरी
चण्डीगढ़, 25 दिसम्बर (आईएएनएस)। हरियाणा की विद्युत वितरण एजेंसी ने इस साल बिजली चोरों के खिलाफ बड़े पैमाने पर अभियान चलाते हुए 150,000 से ज्यादा कनेक्शन काट डाले।
शुक्रवार को उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के प्रवक्ता ने कहा, "हमारे अधिकारी हरियाणा के बिजली चोरों पर कड़ी नजर रखे हुए हैं।"
इस साल नवंबर में बिजली की चोरी करने वाले उपभोक्ताओं के 159,698 कनेक्शन काटे गए। इसके अलावा उनसे 51.70 करोड़ रुपए जुर्माने के तौर पर वसूले गए।
उन्होंने बताया कि सबसे अधिक कनेक्शन अंबाला और उसके बाद यमुनानगर और कुरुक्षेत्र से काटे गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications