बिहार में लगेंगे 27 लाख बांस के पौधे
तिरहुत प्रमण्डल के आयुक्त एस़ एम़ राजु ने शुक्रवार को बताया, "इसके लिए प्रमण्डल के सभी जिलाधिकारी, अनुमण्डल अधिकारी, प्रखण्ड विकास अधिकरियों को दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।"
राजू ने बताया कि बूढी गंडक और बागमती नदी की वजह से हो रहे कटाव से प्रति वर्ष हजारों लोग प्रभावित होते हैं तथा जानमाल का भी काफी नुकसान होता है। कटाव रोकने के लिए नदियों के किनारे बांस के पौधारोपण की योजना तिरहुत प्रमण्डल में बनाई गई है।
उन्होंने बताया कि नदी के किनारे पश्चिम चंपारण के वाल्मीकिनगर से वैशाली जिले तक 280 किलोमीटर में बांस के पौधे लगाए जाएंगे। इनमें से 108 किलोमीटर में पौधे लगाने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि इन पौधों को लगाने का कार्य वर्तमान वितीय वर्ष में फरवरी तक पूरा कर लेने का लक्ष्य रखा गया है।
राजू की मानें तो पश्चिम चंपारण जिले में एक लाख तथा शिवहर जिले में 40,000 बांस के पौधे लगाए जा चुके हैं।
राज्य सरकार का मानना है कि इस प्रमण्डल के कई इलाकों में रेतीली जमीन है, वहां पौधारोपण के अलावा कुछ नहीं किया जा सकता। इस कार्य से जहां नदियों की वजह से हो रहे कटाव को रोका जा सकता है वहीं लोगों को रोजगार मिलने के साथ-साथ पर्यावरण में भी मदद मिलेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications