लखनऊ में वाजपेयी का जन्मदिन मना रहे हैं भाजपा कार्यकर्ता

लखनऊ, 25 दिसम्बर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता और कार्यकर्ता लखनऊ सहित समूचे उत्तर प्रदेश में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का 86वां जन्मदिन मना रहे हैं। वे गरीबों में भोजन बांटकर वाजपेयी की लंबी उम्र की कामना के लिए मंदिरों में प्रार्थनाएं कर रहे हैं।

लखनऊ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विभिन्न अस्पतालों और झ्झोंपड़ियों में जाकर गरीबों में खिचड़ी और फल वितरित किए। उत्तर प्रदेश भाजपा इकाई के प्रवक्ता हृदय नारायण दीक्षित ने शुक्रवार को आईएएनएस को बताया कि लखनऊ की ही तर्ज पर पूरे राज्य में भाजपा के कार्यकर्ता अपने नेता का जन्मदिन मना रहे हैं।

दीक्षित ने कहा कि अपने नेता की दीर्घायु के लिए भाजपा नेताओं द्वारा लखनऊ के विभिन्न मंदिरों में रामायण के सुंदर कांड का पाठ और हवन किया जा रहा है। समूचे प्रदेश में वाजपेयी के जीवन पर आधारित गोष्ठियों का आयोजन हो रहा है। पूरे लखनऊ में वाजपेयी के चित्रों वाले जन्मदिन के बधाई संदेशों के 50 से ज्यादा बड़े-बड़े होर्डिग लगाए गए हैं।

उल्लेखनीय है कि वाजपेयी ने लखनऊ संसदीय सीट का पांच बार प्रतिनिधित्व किया। यहीं से सांसद चुने जाने के बाद वह भारत के प्रधानमंत्री बने। उनके अस्वस्थ होने के बाद इस सीट का प्रतिनिधित्व उनके राजनीतिक उत्तराधिकारी लालजी टंडन कर रहे हैं।

टंडन ने संवाददाताओं से कहा, "लखनऊ की जनता धन्य है कि उसे वाजपेयी जैसे यशस्वी नेता का प्यार मिला।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+