सिंगापुर ने अमेरिका को सौंपा संदिग्ध आतंकवादी
सिंगापुर, 25 दिसम्बर (आईएएनएस)। सिंगापुर ने श्रीलंका के तमिल विद्रोही संगठन लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल इलम(लिट्टे) के लिए अमेरिका से हथियार खरीदने की कथित कोशिश करने के आरोपी को अमेरिका के हवाले कर दिया है।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार वर्ष 2006 में फरवरी और सितंबर के मध्य 47 वर्षीय बलदेव नायडू राघवन ने हथियार निर्माताओं और खरीदारों के बीच बिचौलिए की भूमिका निभाई थी।
समाचार पत्र 'स्ट्रेटस टाइम्स' के अनुसार नायडू ने आरोप को सिरे से खारिज किया। परन्तु सिंगापुर की जिला अदालत ने कहा कि उसके पास पर्याप्त सबूत है जिससे की अमेरिका में आरोपी के खिलाफ सुनवाई हो सकती है।
अदालत के हलफनामें का हवाला देते हुए रपट में कहा गया है कि उसने अमेरिका से अवैध तरीके से हथियार खरीदकर श्रीलंका भेजने की साजिश रची थी।
नायडू सिंगापुर के 57 वर्षीय हनीफ उस्मान के साथ काम करता था। बल्टीमोर अदालत ने उसे 37 महीने की सजा सुनाई है।
नायडू को उसके आवास से 22 सितंबर को गिरफ्तार किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications