इंदौर में स्वाइन फ्लू के 2 संदिग्ध मरीजों की मौत
भोपाल 25 दिसंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के इंदौर में स्वाइन फ्लू के दो संदिग्ध मरीजों की मौत हो गई। राज्य सरकार ने इस बीमारी से निपटने के लिए अधिकारियों को समुचित कदम उठाने का निर्देश दिया है।
स्वास्थ्य मंत्री अनूप मिश्रा ने कहा कि मण्डलायुक्तों और जिलाधिकारियों को इस बीमारी से निपटने के लिए समुचित कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं।
जानकारी के अनुसार इंदौर में गुरुवार को एक महिला और एक किशोर ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इंदौर में अब तक सात और राज्य में कुल नौ मरीजों की मौत हो चुकी है।
स्वास्थ्य संचालक अशोक शर्मा ने शुक्रवार को आईएएनएस से चर्चा के दौरान बताया, "दो संदिग्ध मरीजों की मौत हो गई। प्रदेश में कुल 190 मरीजों के नमूने परीक्षण के लिए गए जिनमें से 31 के नमूने में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है।"
बीमारी के बढते असर को देखते हुए प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अनूप मिश्रा ने तमाम मण्डलायुक्तों और जिलाधिकारियों को परिपत्र जारी कर कहा है कि वे स्वाइन फ्लू की रोकथाम, जांच, निदान और उपचार की निरंतर समीक्षा करें।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications