आसाराम बापू के बचाव में उतरे अशोक सिंघल

इलाहाबाद में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए अशोक सिंघल ने मीडिया से बातचीत में कहा कि आसाराम बापू को फंसाकर उनका उत्पीड़न किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि राज्य की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पुलिस महानिदेशक एलएस खंडवावाला के खिलाफ कोई कार्यवाई नहीं की तो संत सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर हो जाएंगे।
गौरतलब है कि आसाराम बापू पर अपने ही एक अनुयायी रहे राजू चंडोक पर हत्या के इरादे से हमला करवाने का आरोप है। इस मामले में आसाराम के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया जा चुका है।












Click it and Unblock the Notifications