नोएडा: बस ने 5 को कुचला, 2 की मौत

यह घटना नोएडा के सेक्टर 32 स्थित सिटी सेंटर के पास की है, जहां बस दो रिक्शा चालकों को रौंदते हुए निकल गई जबकि एक मोटरसाईकिल पर सवार तीन लोग उसके चपेट में आ गए। घटना सुबह 10 बजे के करीब हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस बहुत तेजी से आ रही थी।
बस चालक घटना के बाद फरार हो गया था लेकिन पुलिस उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक ए.के. त्रिपाठी ने बताया,"बस बहुत तेजी से आ रही थी। बस चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने घटना का कारण ब्रेक फेल होना बताया।" घायलों को नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।












Click it and Unblock the Notifications