ब्लैकबेरी फोन यूजर्स हुए परेशान

आरआईएम के अनुसार मंगलवार रात से आठ घंटे तक ब्लैकबेरी फोन का इस्तेमाल करने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस दौरान लाखों लोगों के ब्लैकबेरी फोन की ई-मेल सेवा प्रणाली ठप हो गयी।
ब्लैकबेरी के उपभोक्ताओं ने कहा बुधवार तड़के ई-मेल सेवा तो शुरू हो गई लेकिन वेब ब्राउज की समस्या खत्म नहीं हुई। आरआईएम ने कहा कि सेवा में आई परेशानियों की समीक्षा की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications