शिमला में बस पलटी, 20 घायल

पुलिस अधीक्षक आर.एम. शर्मा ने बताया, "निजी बस तड़के 5.45 बजे पुलिस मुख्यालय के समीप पलट गई।" हादसे के समय बस में 30 लोग सवार थे। उन्होंने बताया कि हादसे का कारण तकनीकी खराबी मालूम पड़ता है।
गंभीर रूप से घायल एक बच्चे सहित दो लोगों को 'इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एंड हास्पिटल' में भर्ती कराया गया है। परिवहन मंत्री मोहिंदर सिंह ने राज्य विधानसभा में गत 14 दिसम्बर को कहा था कि सरकार ने हादसों पर काबू पाने के लिए कई उपाय किए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications