नोएडा में बस ने 5 को कुचला, 2 की मौत
बस दो रिक्शा चालकों को रौंदते हुए निकल गई जबकि एक मोटरसाईकिल पर सवार तीन लोग उसके चपेट में आ गए। घटना सुबह 10 बजे के करीब हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस बहुत तेजी से आ रही थी।
बस चालक घटना के बाद फरार हो गया था लेकिन पुलिस उसे गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक ए.के. त्रिपाठी ने बताया,"बस बहुत तेजी से आ रही थी। बस चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने घटना का कारण ब्रेक फेल होना बताया।"
घायलों को नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications