परस्पर विश्वास से काम करूंगा: गडकरी (लीड-1)

पार्टी मुख्यालय पर गुरुवार को संवाददाता सम्मेलन में गडकरी ने कहा कि भाजपा की पहचान राष्ट्रवाद है और पार्टी की विचारधारा ही सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि पार्टी का उनका कोई भी सहयोगी आलोचना करने के लिए स्वतंत्र है और वह अपने सभी साथियों की बात को तवज्जो देंगे।

गडकरी ने कहा कि वह पार्टी के एक सामान्य कार्यकर्ता हैं और कार्यकर्ता ही पार्टी की सबसे बड़ी पूंजी हैं। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष या किसी अन्य पद का कार्यकाल एक निश्चित समय के लिए होता है लेकिन व्यक्ति आजीवन पार्टी का कार्यकर्ता बना रहता है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता के रूप में हमेशा कार्य करते रहेंगे और उन्हें इस पार्टी में होने पर गर्व है।

उन्होंने देश में आतंकवाद और नक्सलवाद एक बड़ी समस्या करार दिया। गडकरी ने कहा कि आतंकवाद का सामना सभी को मिलकर करना है और इसके खिलाफ लड़ाई में उनकी पार्टी सरकार के साथ मिलकर काम करेगी।

बतौर अध्यक्ष पहले संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए गडकरी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी वाजपेयी राजनीति में उनके प्रेरणास्रोत हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+