अमेरिका में सशस्त्र व्यक्ति ने 8 घंटे तक बंधक बनाया
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार दक्षिण पश्चिम वर्जीनिया के वाइथएविल शहर स्थित डाकघर में व्हीलचेयर पर एक व्यक्ति ने प्रवेश किया और गोलीबारी शुरू कर दी।
वर्जीनिया के मेयर ट्रेन्ट क्रीव ने समाचार चैनल 'सीएनएन' से कहा कि सशस्त्र व्यक्ति ने बुधवार दोपहर को डाकघर में प्रवेश किया था। प्रारंभ में कहा जा रहा था कि उसने पांच लोगों को बंधक बनाया।
पुलिस के अनुसार गोलीबारी में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस ने कहा कि अभी पता नहीं चला है कि बंधक बनाने वाले व्यक्ति का मकसद क्या था।
ट्रेंन्ट ने कहा कि पुलिस ने उन्हें जानकारी दी थी कि व्हीलचेयर में विस्फोटक सामग्री भी थी। गिरफ्तार की व्यक्ति पहचान नहीं हो सकी है लेकिन उसने बताया कि उसका संबंध सेना से है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications