मप्र में 1500 पुलिसकर्मियों की नियुक्ति होगी
मध्य प्रदेश के मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष डी. एम. धर्माधिकारी ने गृहमंत्री उमाशंकर गुप्ता का ध्यान आपराधिक प्रकरण की जांच में गुणवत्ता की ओर दिलाया। इस पर गुप्ता ने बताया कि राज्य में जल्दी ही 1500 पुलिसकर्मियों की नियुक्ति की जाएगी जिससे जांच के स्तर में भी सुधार आएगा।
धर्माधिकारी ने गुप्ता को बताया कि मानवाधिकारों की बेहतर रक्षा के लिए आयोग ने अनेक उपाय किए हैं। पीड़ित को राहत दिलाने के लिए जिला स्तर पर सलाहकार समितियां बनाई गई हैं। उन्होंने सुझाव दिया कि पुलिस विभाग द्वारा आयोजित की जाने वाली जन सुनवाई में इन समितियों की मदद ली जा सकती है।
आयोग के सदस्य विजय शुक्ला ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए किए जाने वाले बल प्रयोग पर सुझाव दिया कि जहां भी जरूरत हो वहां न्यूनतम बल का प्रयोग किया जाना चाहिए। अनावश्यक बल प्रयोग से सरकार की छवि धूमिल होती है और मानवाधिकारों का हनन होता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications