तेलंगाना में फिर शुरु हुआ प्रदर्शन का दौर

केंद्रीय गृहमंत्री की ओर से बुधवार को दिए गए बयान से क्षेत्र के लोगों को ऐसा लगा कि केंद्र सरकार ने पृथक तेलंगाना राज्य के गठन के मसले पर 'यू टर्न' ले लिया है।

चिदंबरम ने बुधवार शाम कहा था कि आंध्र प्रदेश में हालात बदल चुके हैं और राजनीतिक दल इस मुद्दे पर बंटे हुए हैं। उनके बयान देने के तत्काल बाद ही कई दिनों से शांत पड़ा तेलंगाना फिर से मानो उबल पड़ा।

तेलंगाना क्षेत्र के सांसद इस्तीफे सौंप रहें हैं। इस क्षेत्र में 48 घंटे के बंद का असर गुरुवार सुबह से देखा गया। प्रदर्शनकारियों ने हैदराबाद सहित कई स्थानों पर बसों और सरकारी दफ्तरों को आग के हवाले कर दिया।

वैसे तेलंगाना में कुछ दिनों पहले ही हिंसक प्रदर्शन हुए थे। विगत 29 नवंबर को तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) प्रमुख के. चंद्रशेखर राव की गिरफ्तारी के बाद क्षेत्र में कई दिनों तक प्रदर्शन चला था। इसी कारण सरकार ने पृथक तेलंगाना के गठन की मांग स्वीकार की थी।

इसके पृथक तेलंगाना के विरोध में आंध्र व रायलसीमा के क्षेत्र में भी प्रदर्शन शुरू हो गया। यहां राजनीतिक संकट गहरता देख सरकार ने नया बयान दिया और फिर तेलंगाना में प्रदर्शन का दौर आरंभ हो गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+