शिक्षक की पिटाई से छात्रा की मौत
लखनऊ, 24 दिसंबर(आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में एक प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक ने सात साल की एक छात्रा की कथित तौर पर पिटाई की जिससे मासूम की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है।
यह घटना औरैया के अलछन्दा थाना क्षेत्र के बैलीपुर प्राथमिक विद्यालय की है। जहां स्कूल के शिक्षक अमर सिंह गौतम ने हिंदी की किताब न लाने पर कक्षा तीन की छात्रा आकांक्षा की बेरहमी से पिटाई की।
अलछन्दा थाना प्रभारी दीपक मिश्रा ने गुरुवार को वहां संवाददाताओं को बताया कि घटना गत मंगलवार की है। शिक्षक की पिटाई से छात्रा को गंभीर अंदरूनी चोटें आईं। बुधवार को अचानक उसकी तबियत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल भेज दिया। बाद में शाम को जिला अस्पताल में छात्रा की मौत हो गई।
उधर, जिले के शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने छात्रा को बेरहमी से पीटने वाले आरोपी शिक्षक के निलंबन की संस्तुति की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications