उत्तर प्रदेश में मलबे में दबकर 6 मरे
जिले के गजरौला थाना प्रभारी ओम प्रकाश राणा ने गुरुवार को संवाददाताओं को बताया कि हादसा गुरुवार सुबह करीब छह बजे हुआ, जब दिल्ली-बिजनौर मार्ग पर तेज गति से आ रहा ट्रक संतुलन खो बैठा और सड़क के किनारे बने वन विभाग के गोदाम में जा घुसा।
जोरदार टक्कर और गोदाम का मलबा गिरने से ट्रक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे का शिकार हुए लोग ट्रक के पिछले हिस्से में बैठे थे और ये हरियाणा के एक पशु मेले से वापस अपने घर मुरादाबाद जा रहे थे।
राणा ने बताया कि दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल छह लोगों को मुरादाबाद भेजा गया है, जबकि अन्य छह का उपचार जिला अस्पताल में ही कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications