सोमालियाई लुटेरों ने भारतीय जहाज को अगवा किया
जहाजरानी महानिदेशालय ने गुरुवार शाम को कहा कि पिछले छह माह के दौरान दूसरी बार लुटेरों ने भारतीय जहाज को निशाना बनाया है। जहाज 'एम. एस. वी. नेफाया' केन्या के किसमायो से शारजाह जा रहा था। इस पर समानों की करीब 26,000 बेरियां लादी गई थी।
महानिदेशालय ने इस बारे में तुरंत भारतीय तट रक्षक गार्ड और जहाज के मालिक को सूचित कर दिया है। साथ ही चालक दल के सदस्यों की सूची मांगी है।
महानिदेशालय ने कहा कि वर्तमान में जहाज कहां और उसके चालक दल के सदस्यों की स्थिति क्या है इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।
इसी जहाज को छह माह पहले अगवा किया गया था। इसे 10 जुलाई को अगवा किया गया था और पांच दिनों के बाद बेसासो बंदरगाह से छोड़ा गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications