दिल्ली के तापमान में गिरावट जारी
भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार गुरुवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम दर्ज किया गया।
आईएमडी के एक अधिकारी ने बताया कि दिसम्बर का पूर्वार्ध गर्म रहा था लेकिन अब सर्दियां दिल्ली में दस्तक दे चुकी हैं इसलिए तापमान में गिरावट जारी रहेगी।
सुबह हल्का कोहरा छाया था लेकिन इसके बावजूद दृश्यता का स्तर 800 मीटर बना रहा। इससे उड़ानों की आवाजाही पर कोई असर नहीं पड़ा।
अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications