वाजपेयी को डी.लिट की मानद उपाधि देगा पत्रकारिता विश्वविद्यालय
जानकारी के मुताबिक महापरिषद के अध्यक्ष और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 25 दिसंबर को वाजपेयी को उनके जन्मदिन पर विश्वविद्यालय के इस निर्णय से अवगत कराकर उनकी सहमति प्राप्त करेंगे।
महापरिषद की इस बैठक में नए महानिदेशक के चयन पर भी चर्चा हुई और इसके लिए 'चयन समिति' गठित करने लिए मुख्यमंत्री को अधिकृत किया गया। साथ ही विश्वविद्यालय के शैक्षणिक संवर्ग के अध्यापकों को छठा वेतनमान देने का निर्णय लिया गया। इस बैठक में प्लानिंग डेवलपमेंट एंड एवेलूएशन बोर्ड के गठन को मंजूरी दी गई।
बैठक में विश्वविद्यालय के महानिदेशक अच्युतानंद मिश्र, जनसंपर्क सचिव मनोज श्रीवास्तव और महापरिषद के सदस्य राजेंद्र शर्मा, कन्हैया लाल नंदन, अशोक टंडन, ओ.पी. दुबे सहित अन्य लोग मौजूद थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications