कोपेनहेगन के नतीजे पर चिंता वाजिब : ओबामा
अरुण कुमार
वाशिंगटन, 24 दिसम्बर (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा है कि कोपेनहेगन शिखर सम्मेलन के नतीजे को लेकर लोगों की चिंता 'वाजिब' है लेकिन वह कम से कम भारत और चीन जैसे देशों के साथ कानूनी बाध्यता रहित एक समझौता करने में तो जरूर सफल रहे।
ओबामा ने बुधवार को प्रसारण सेवा 'पीबीएस' को दिए साक्षात्कार में कहा, "मेरा मानना है कि कोपेनहेगन के नतीजों के प्रति लोगों की हताशा वाजिब है।"
उन्होंने कहा, "विज्ञान कहता है कि अगले 40 वर्षो में हमें ग्रीनहाउस गैसों के उत्सर्जन में महत्वपूर्ण कटौती करनी होगी। कोपेनहेगन समझौते में ऐसा कुछ नहीं है, जो सुनिश्चित करता हो कि ऐसा हो जाएगा।"
कोपेनहेगन से लौटने के बाद ओबामा ने 'बड़ी सफलता' का दावा किया था। अब ओबामा ने समझौते का जिक्र करते हुए कहा, "ऐसा हुआ कि बातचीत की पूरी तरह बेनतीजा रहने वाली थी। भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह हवाई अड्डे की ओर से बढ़ गए थे और चीन के प्रतिनिध वार्ता से अलग हो रहे थे। इन सबके बीच हम एक समझौते पर सहमत हुए जो कानूनी रूप से बाध्यकारी नहीं है।"
ओबामा ने कहा कि कोपेनहेगन में हुई प्रगति महत्वपूर्ण है और इससे यह पता चलता है कि सभी देश जलवायु परिवर्तन की समस्या से निपटने के इच्छुक है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications