मध्य प्रदेश में ठंड और बढ़ने के आसार
प्रदेश में इन दिनों सर्द हवाएं अपना असर दिखा रही हैं। पिछले तीन दिनों के मुकाबले न्यूनतम तापमान में कुछ इजाफा होने से राहत जरूर महसूस की जा रही है मगर ठंडी हवाएं चुभन भरी है। गुरुवार को भी सर्द हवाओं का दौर जारी रहा और धूप भी ज्यादा राहत नहीं दे पाई।
भोपाल स्थित मौसम विभाग के क्षेत्रीय कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार उत्तर पूर्वी हवाएं आने वाले दिनों में अपना असर बरकरार रख सकती है जिससे तापमान और कम होने के साथ ठंड बढ़ सकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications