भैया राजा 5 जनवरी तक न्यायिक हिरासत में
भोपाल, 24 दिसंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन डिजाइनिंग (एनएफआईडी) की छात्रा वसुंधरा उर्फ निशी बुदेला हत्याकांड में गिरफ्तार बाहुबली नेता अशोक वीर विक्रम सिंह उर्फ भैया राजा को न्यायालय ने पांच जनवरी तक के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। वहीं दो अन्य आरोपियों को 29 दिसंबर तक के लिए पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।
भैया राजा की गुरुवार को पुलिस रिमांड पूरी होने पर न्यायिक मजिस्ट्रेट एन. एस. मीणा की अदालत में पेश किया गया जहां से उसे पांच जनवरी तक के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस ने रिमांड बढ़ाने की मांग की थी। वहीं दो अन्य आरोपियों भूपेंद्र सिंह उर्फ हल्के और पंकज शुक्ला को अदालत ने 29 दिसंबर तक के लिए पुलिस रिमांड पर सौंप दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications