सीनेट में स्वास्थ्य सुधार विधेयक पारित (लीड-1)
सीनेट ने सुबह सात बजे के तुरंत बाद विधेयक को मंजूरी दी। विधेयक को अब कांफ्रेंस समिति के हवाले किया जाएगा जो पिछले महीने हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव्स से पारित 10 खरब डॉलर के व्यय वाले विधेयक के दूसरे संस्करण से समन्वय स्थापित करेगी।
करीब एक वर्ष तक चली तीखी बहस के बाद स्वास्थ्य सुधार के मुद्दे पर ओबामा की जीत हुई है। उम्मीद है कि अगले वर्ष के आरंभिक महीनों में ओबामा के हस्ताक्षर के लिए विधेयक तैयार हो जाएगा।
ओबामा ने बुधवार को पीबीएस न्यूजऑवर पर एक साक्षात्कार में कहा कि सीनेट के विधेयक को पारित करने की संभावना से वह बहुत संतुष्ट हैं। हाउस और सीनेट दोनों ने अपने-अपने विधेयकों में जो वह चाहते थे उसका 95 प्रतिशत हिस्सा शामिल किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications