लोकतंत्र में वार्ता ही एकमात्र रास्ता : प्रणब
पृथक गोरखालैंड राज्य की मांग के लिए हो रहे आंदोलन के संदर्भ में मुखर्जी ने कहा, "लोकतंत्र में बातचीत के बिना हल पाने का कोई दूसरा रास्ता नहीं है।"
केंद्रीय गृह सचिव जी.के. पिल्लई ने गोरखा जनमुक्ति मोर्चा और राज्य सरकार के साथ तीन घंटे चली त्रिपक्षीय वार्ता के बाद सोमवार को कहा कि गोरखालैंड राज्य के मुद्दे पर कोई सहमति नहीं बन पाई लेकिन समस्या का हल खोजने के प्रयास जारी रहेंगे।
जीजेएम पृथक गोरखालैंड राज्य की मांग के लिए एक आंदोलन चला रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications