तेलंगाना राज्य के समर्थन में मंत्री ने दिया इस्तीफा
रेड्डी ने गुरुवार को संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि तेलंगाना क्षेत्र की जनता की भावना का सम्मान करते हुए उन्होंने मंत्री पद और विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। तेलंगाना के मुद्दे पर इस्तीफा देने वाले वह पहले मंत्री हैं।
तेलंगाना क्षेत्र के अन्य 12 मंत्री भी भविष्य की रणनीति के लिए विचार विमर्श कर रहे हैं। ज्ञात हो कि तेलंगाना क्षेत्र के विभिन्न राजनीतिक दलों के कम से कम 80 विधायक अपना इस्तीफा देने का फैसला कर चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications