तेलंगाना समर्थकों ने फिल्म सेट में आग लगाई
पुलिस के मुताबिक हैदराबाद से लगभग 100 किलोमीटर दूर दर्जनों प्रदर्शनकारियों ने शूटिंग क्षेत्र में प्रवेश कर फिल्म सेट में आग लगा दी। इसके अलावा प्रदर्शनकारियों ने जिले में दो अन्य वाहनों को भी आग के हवाले कर दिया।
पुलिस के अनुसार इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है।
हैदराबाद के आसपास तेलंगाना समर्थकों द्वारा किसी फिल्म के सेट पर हमला करने की यह तीसरी घटना है।
उल्लेखनीय है कि तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के समर्थकों ने मंगलवार को अभिनेता मोहन बाबू के पुत्र अभिनेता मंचू मनोज की फिल्म की शूटिंग को बाधित कर दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications