उस्मानिया विश्वविद्यालय की स्थिति चिंताजनक: पुलिस
पुलिस महानिरीक्षक ए.आर.अनुराधा ने कहा, "उस्मानिया विश्वविद्यालय की हालत बहुत खराब है। हम नहीं जानते कि अगले पल यहां क्या घटित होगा।"
पुलिस ने छात्रों के अभिभावकों से आग्रह किया है कि वे विश्वविद्यालय के छात्रावासों में रह रहे छात्रों को घर वापस बुला लें।
पुलिस महानिरीक्षक ने संवाददाताओं को बताया, "छात्र इस मुद्दे की गंभीरता को नहीं समझ रहे हैं। उनके लिए यह एक खेल है लेकिन यह खेल नहीं है। स्थिति किसी भी तरफ मोड़ ले सकती है।"
पुलिस को विश्वविद्यालय परिसर से हटाने की छात्रों की मांग को लेकर पूछे गए सवाल पर पुलिस महानिरीक्षक ने कहा कि पुलिस को उस वक्त हटाया जाएगा जब हमें यह भरोसा हो जाएगा कि छात्र शांतिपूर्ण रवैया अख्तियार कर लेंगे।
गौरतलब है कि बुधवार से ही प्रदर्शनकारियों ने सड़क परिवहन निगम की 12 बसों सहित 18 बसों को आग के हवाले कर दिया है जबकि प्रदर्शन के दौरान अबतक 68 बसों को क्षतिग्रस्त कर दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications