रेलगाड़ी से टकराया एलपीजी सिलेंडरों से भरा ट्रक
पुलिस के मुताबिक हादसा थाना मऊ दरवाजा क्षेत्र के अंतर्गत एक मानव रहित रेलवे क्रांसिंग पर उस वक्त हुआ जब कासगंज (कांशीरामनगर) से शिकोहाबाद (फिरोजाबाद) जा रही सवारी रेलगाड़ी (486) के इंजन से सिलंडरों से भरा ट्रक जा टकरा गया।
जिले के राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) प्रभारी जयवीर सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि जोरदार टक्कर के बावजूद शुक्रथा कि ट्रक पर लदे 100 से अधिक एलपीजी सिलेंडरों में से कुछ ही फटे वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
सिंह ने कहा कि टक्कर ने बाद सिलेंडरों के फटने से इंजन और ट्रक में आग लग गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंची दमकल की तीन गाड़ियों के काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस दौरान करीब तीन घंटे तक फरूखाबाद- शिकोहाबाद रेलमार्ग बाधित रहा।
हादसे में ट्रक का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications