हैदराबाद के लिए केंद्रीय बल रवाना
पुलिस के अनुसार पर्याप्त संख्या में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों और अन्य पुलिसबलों को हैदराबाद और राज्य के विभिन्न हिस्सों में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए बुलाया जा रहा है।
पुलिस महानिरीक्षक ए.आर.अनुराधा ने संवाददाताओं को बताया कि सभी सीमावर्ती राज्यों से पुलिस बलों को मंगाया जा रहा है।
उन्होंने कहा, "हैदराबाद और अन्य जगहों पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल आ रहा है। मैं किसी तरह का भय पैदा न हो इसको देखते हुए संख्या के बारे में जानकारी नहीं दे सकती। "
सूत्रों के मुताबिक केवल जालंधर से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की कम से कम 10 कंपनिया मंगाई रही हैं।
गौरतलब है कि उस्मानिया विश्वविद्यालय और हैदराबाद के अन्य जगहों पर कानून व व्यवस्था कायम रखने के लिए पहले से ही सीआरपीएफ और त्वरित कार्रवाई बल (आरएएफ) को तैनात किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications