मणिपुर का अलगाववादी नेता गुवाहाटी में गिरफ्तार
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार किया गया अलगाववादी नेता मोहम्मद रेहानुद्दीन प्रतिबंधित संगठन पीपुल्स युनाइटेड लिबरेशन फ्रण्ट (पीयूएलएफ) का स्वयंभू कमांडर है। यह विद्रोही संगठन मणिपुर में सक्रिय है।
पुलिस अधिकारी ने कहा, "खुफिया सूत्रों से जानकारी मिली थी कि पीयूएलएफ का यह नेता गुवाहाटी में कुछ लोगों से मिलने के लिए आने वाला है। सुरक्षाबलों ने उसे पकड़ने के लिए अभियान चलाया और विद्रोही नेता को गुवाहाटी के अठगांव क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया।"
पुलिस ने इस नेता के पास मिले एक बैग से दो हथगोले सहित अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए हैं।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दो अन्य व्यक्तियों को इस अलगाववादी नेता के साथ संबंधो के बारे में पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications