प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में नवंबर में 5.6 प्रतिशत की वृद्धि
गुरुवार को प्रत्यक्ष विदेशी निवेश पर एक व्यापक नीति का मसौदा जारी करते हुए शर्मा ने कहा, "छह प्रमुख सूचकांकों में नवंबर 2009 में 5.6 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। पिछले वर्ष के समान माह के दौरान यह वृद्धि 0.8 प्रतिशत थी।"
नवंबर में इस्पात उत्पादन में 11.7 प्रतिशत, सीमेंट में नौ प्रतिशत, कोयला में 3.3 प्रतिशत, पेट्रोलियम रिफाइनरी उत्पादों में 4.9 प्रतिशत और बिजली उत्पादन में 1.8 प्रतिशत की वृद्धि हुई।
बहरहाल कच्चे तेल के उत्पादन में 1.6 प्रतिशत की गिरावट आई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications