रूस ने किया अंतरमहाद्वीपीय बैलेस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण
समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के मुताबिक रूसी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल वादीम कोवाल ने कहा कि अंतरमहाद्वीपीय बैलेस्टिक मिसाइल आरएस-20 वी (वोएवोदा) का दक्षिणी यूराल प्रांत के ओरेनबर्ग क्षेत्र में स्थित परीक्षण केंद्र से सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया।
कोवाल ने कहा कि मिसाइल ने सुदूरपूर्व में कामचटका में अपने लक्ष्य पर सफलतापूर्वक निशाना लगाया।
सामरिक मिसाइल बलों (एसएमएफ) के कमांडर ने वर्ष के शुरु में कहा था कि 21 वर्ष पहले शामिल की गई इस मिसाइल को 2019 तक सेवा में रखा जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications