गांधी मैदान में होगा आरएसएस प्रमुख का नागरिक अभिनंदन
गांधी मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम की सुरक्षा की पूरी जवाबदेही स्वयंसेवकों पर होगी। गांधी मैदान में होने वाले इस कार्यक्रम के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में राज्य के कई मंत्रियों के पहुंचने की संभावना है।
आरएसएस के प्रांतीय शारीरिक प्रमुख डॉ़ विनय पद्माकर ने बताया कि भागवत पटना में तीन दिनों के प्रवास के दौरान कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे। मुख्य कार्यक्रम गांधी मैदान में शुक्रवार को होगा जिस दिन बड़ी संख्या में स्वयंसेवक भाग लेंगे।
उधर, गुरुवार को संघ प्रमुख ने एक आम बैठक में भाग लिया। बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने तुष्टिकरण के खिलाफ लोगों को एक होने की अपील की। भागवत ने कहा कि तुष्टिकरण के खिलाफ अब लोगों को एक होने का समय आ गया है, तभी हिन्दू समाज की रक्षा होगी।
उल्लेखनीय है कि बुधवार को पटना पहुंचने के बाद भागवत ने 35 मत-पंथ के प्रतिनिधियों की बैठक में भाग लेते हुए समरसता से समाज में भेदभव मिटाने की बात कही थी।
ज्ञात हो कि तीन माह के अंदर आरएसएस प्रमुख का राज्य का यह दूसरा दौरा है। अक्टूबर महीने में भी भागवत राजगीर में आयोजित आरएसएस के एक कार्यक्रम में भाग लेने बिहार आए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications