उस्मानिया विश्वविद्यालय के छात्रों ने तेदेपा नेताओं पर किया हमला

तेलंगाना की मांग के लिए आंदोलन कर रहे छात्रों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए जब तेदेपा के वरिष्ठ नेता एन. जनार्दन रेड्डी अन्य नेताओं के साथ विश्वविद्यालय परिसर में पहुंचे तो छात्रों की एक भीड़ ने नेताओं पर जूते-चप्पन बरसाना शुरू कर दिया। इस दौरान रेड्डी गिर पड़े और उन्हें हल्की चोटें आईं।

पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में छात्रों के घायल होने की खबर आने के बाद जनार्दन रेड्डी, विधायक ई. दयाकर राव, वरिष्ठ नेता देवेंद्र गौड़ और कदियम श्रीहरि विश्वविद्यालय परियर पहुंचे थे।

जैसे ही तेदेपा नेता परिसर में पहुंचे छात्रों की भीड़ ने उन्हें घेर लिया और उनके खिलाफ नारे लगाना शुरू कर दिया। छात्र जानना चाहते थे कि क्यों न वे (तेदेपा नेता) तेदेपा को दरकिनार कर दे रहे हैं जबकि उसके अध्यक्ष एन. चंद्रबाबू नायडू ने अपनी बात से पीछे हटते हुए तेलंगाना राज्य की मांग का विरोध शुरू कर दिया है।

तेदेपा नेता इस पर अपनी कुछ प्रतिक्रिया देते इससे पहले ही उन पर हमला कर दिया गया। नेताओं को बचाव के लिए भागना पड़ा। हाथापाई के दौरान जमीन पर गिर पड़े जनार्दन रेड्डी को एक मोटरसाइकिल पर अस्पताल ले जाया गया। उग्र छात्रों ने नेताओं की छहों कारों में तोड़-फोड़ कर दी थी।

तेलंगाना क्षेत्र के तेदेपा नेताओं ने केंद्र सरकार द्वारा पृथक तेलंगाना के मसले पर दोबारा विचार करने के बयान के बाद विरोध में अपने इस्तीफे सौंप दे दिए हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+